शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, मंत्री ने दिलाया भरोसा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : रविवार को झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान, मोर्चा ने अपनी समस्याओं को रखते हुए जल्द समाधान की अपील की। मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा, “किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को बेरोजगार नहीं होने देंगे। आपके मुद्दों पर बातचीत चल रही है, और जल्द ही समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।”

जल्द होगा समस्या का समाधान

शिक्षा मंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और जल्द समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया। यह मुलाकात शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए राहतभरी खबर लाई है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नवनीत कुमार सिंह ने किया। इसमें राजीव दुबे, अनिमेष बक्शी, नीतीश कुमार, शेख मसूद, लाली सिंह, नीरज कुमार, सानू सरकार, प्रीति कुमारी, सहिस्ता फैज, और सीमा पांडेय जैसे कई शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें