मजदूरों की बड़ी जीत, केरला समाजम मॉडल स्कूल ने वापस लिया आदेश।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : केरला समाजम मॉडल स्कूल, गोलमुरी में लंबे समय से सफाई का कार्य कर रहे कर्मियों के लिए राहत भरी खबर आई है। स्कूल प्रबंधन ने 8-10 वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों पानो टूडु, सालु मुर्मू, किस्तो लोहार, रूपा मुखी, भोंडा, रेखा महानंद, दुलारी सोरेन, आनंद, अजीत और मनु कुमार को जबरन काम से बैठाने के अपने आदेश को वापस ले लिया है। यह ऐतिहासिक कदम मजदूर संगठनों की कड़ी मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। अब ये सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर दोबारा सेवा देने के लिए तैयार हैं।

मजदूरों की मेहनत का मिला फल

मजदूर संगठन युथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राजीव पांडे ने इस जीत पर खुशी जाहिर की और स्कूल प्रबंधन को आदेश वापस लेने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मजदूरों के अधिकारों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। मजदूरों के हक और उनके परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए यह जीत बेहद महत्वपूर्ण है। यह घटना अन्य संगठनों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें