Mumbai : पारिवारिक विवाद में बेटी ने की मां की हत्या, खुद को किया पुलिस के हवाले ।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मुंबई। कुर्ला के कुरैशी नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां 40 वर्षीय महिला ने अपनी 65 वर्षीय मां की हत्या कर दी। आरोपी रेशमा काजी का दावा है कि उसकी मां उसे प्यार नहीं करती थीं और अपनी बड़ी बेटियों को अधिक महत्व देती थीं। चूनाभट्टी पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है। मृतक सबीरा बानो अपने बेटे के साथ मुंब्रा में रहती थीं और गुरुवार को अपनी बेटियों से मिलने कुर्ला आई थीं। सबीरा की तीन बेटियां और एक बेटा है, जिनमें रेशमा सबसे छोटी हैं।

चाकू से हमला कर मां की हत्या

गुरुवार को रेशमा और उसकी मां के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। बहस के दौरान रेशमा ने गुस्से में चाकू से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे सबीरा बानो की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर सबीरा को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पारिवारिक रिश्तों में खटास

हत्या के बाद रेशमा ने खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां उसे प्यार नहीं करती थीं, जिसके कारण उनमें अक्सर बहस होती थी। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हत्या का कारण बना। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रेशमा का अपनी बहनों के साथ भी रिश्ता अच्छा नहीं था। 2021 में उसने अपनी बड़ी बहन जैनबी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। रेशमा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले को विभिन्न एंगल से जांच रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें