जमशेदपुर में भाजपा की चुनावी बैठक,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष का मिला मार्गदर्शन।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर के साकची जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। शुक्रवार को देर शाम आयोजित बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष शामिल हुए। बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम के प्रवासी, प्रभारी कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, विधानसभा संयोजक व विस्तारकों ने भाग लिया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया।साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश प्रदान की गयी। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनावी रणनीतियों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने व संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने की अपील की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा की नीतियों व योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और वर्तमान राज्य सरकार के वादाखिलाफी विफलताओं से आमजनों को जागरूक करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें