टिस्को जनरल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की आम सभा में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : दी टिस्को जनरल कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की 90वीं वार्षिक आमसभा चेयरमैन सुब्रतो सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें लगभग 600 से ज्यादा सदस्य शामिल हुए। सोसाइटी के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार माथन ने सदस्यों को दिए जाने वाले अधिकतम ऋण राशि को यथावत 8.50 लाख तक रखने की घोषणा की। अनंत कुमार ठाकुर द्वारा सभा में सोसायटी के सदस्यों को 16 % लाभांश देने की घोषणा की गई तथा प्रबंधन समिति ने 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वर्ष में 50 सदस्यों को जिनका अनिवार्य जमा अधिकतम था उन्हें 1,200 रूपए का गिफ्ट कूपन उपहार स्वरूप भेंट करने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रबंधन द्वारा दिए गए सभी प्रस्ताव को आमसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। लाभांश के साथ मिठाई कूपन एवं नकद उपहार राशि सोसाइटी कार्यालय से वितरित करने की घोषणा त्रिलोचन परिदा और शशि भूषण पिंगुआ द्वारा की गई। धन्यवाद ज्ञापन विद्या भूषण झा, अमरजीत सिंह और श्रीमति सोनम राजपूत द्वारा दिया गया। वर्तमान प्रबंध कारिणी समिति की ओर से विनोद कुमार ठाकुर,अनंत कुमार ठाकुर, फाल्गुनी चटर्जी, कुमारी मधु शर्मा, नीतू सिंह, शोभा रानी हांसदा, समिति के सचिव कमलेश यादव, सुभाजित गुहा, अरविंद सिंह, मधु सिंह सहित अन्य उपस्थित हुए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.