जेपीएस की फाउंडर प्रिंसिपल ललिता सरीन का निधन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : शहर की जानीमानी शिक्षाविद ललिता सरीन का गुरुवार की दोपहर निधन हो गया। उन्होंने सर्किट हाउस एरिया स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। 75 वर्षीय सुश्री सरीन पिछले एक साल से कैंसर के पीड़ित थीं। स्वर्गीय ललिता सरीन बारीडीह स्थित जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (जेपीएस) की फाउंडर प्रिंसिपल रहीं। उन्होंने वर्ष 1988 में इस स्कूल में प्राचार्य के पद पर योगदान किया था। तब से करीब 20 वर्षों तक इस पद पर रहीं। उनके कार्यकाल में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नित नयी ऊंचाइयों को छूता रहा। जेपीएस से सेवानिवृत होने के पश्चात ही मानगो के पारडीह में नवस्थापित माउंट जी लिटेरा स्कूल में निदेशक के पद पर रहीं। पिछले एक वर्ष से कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद निदेशक के रूप में वह स्कूल की प्रगति में मार्गदर्शन करती रहीं। स्व ललिता सरीन की भाभी शुचिता सरीन ने बताया कि उनके भतीजे व सगे-संबंधियों को सूचना दे दी गयी है। उनके यहां पहुंचने पर स्व ललिता सरीन का अंतिम संस्कार किया जायेगा। ललिता सरीन के निधन से शहर के शिक्षा जगत में मातम का माहौल है। उन्हें जानने वाले एवं इष्ट-मित्रों का उनके आवास पर आना-जाना लगा हुआ है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.