झारखण्ड राज्य सहकारी बैंक बिस्टुपुर शाखा ने अंशधारियों के बिच शेयर सर्टिफिकेट का वितरण किया गया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : झारखण्ड राज्य सहकारी बैंक बिस्टुपुर शाखा द्वारा बैंक सेवियों को माइक्रो एटीएम एवं अंशधारियों के बिच शेयर सर्टिफिकेट वितरण का आयोजन किया गया। अतिथियों ने सभी लैंपस पैक्स के अध्यक्ष को शेयर सर्टिफिकेट वितरण किया गया सभी बैंक सेवियों को माइक्रो एटीएम वितरित किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बैंक के चेयरमैन विभा सिंह के द्वारा बैंक और लैंपस, पीएसीएस की बहुत सी जानकारियों को साझा करने के साथ ही उन्होंने केसीसी 0% ब्याज के साथ कैसे लिया जा सकता है इसकी जानकारी दी।संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां जयदेव सिंह के द्वारा बताया गया कि कैसे लैंप्स पैक्स को मजबूत बनाया जाए। इस दौरान बैंक के सीईओ बृजेश्वर नाथ, बैंक के निदेशक कौशलेंद्र सिंह , रमोद प्रसाद , घाटशीला के असिस्टेंट रजिस्ट्रार विवेक कुमार के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। मौके पर मुख्य रूप से बैंक के डेलिगेट्स आकांक्षा पांडे एवं अशोक गुप्ता अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक बिष्टुपुर शाखा अमित कुमार प्रसाद के द्वारा किया गय, इस प्रोग्राम में पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी शाखा प्रबंधक एवं रीजनल ऑफिस के सभी कर्मी शामिल हुए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.