Jamshedpur : उपायुक्त अनय मित्तल ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, निश्चित समय पर कार्य पूरा करने को लेकर दिया निर्देश।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जिला समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल नेन सभी कार्यालय प्रधान के साथ विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने योजना कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होने कहा लंबित योजाना कार्यों को गुणवत्ता से समझौते किये बगैर समय से पूरा करा सुनिश्चित करायें. समीक्षा के क्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आईटीडीए, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता, पेयजल एवं स्वच्छता, खनन, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम नियोजन एवं कौशल विकास समेत नगरीय विकास, पथ, पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद समेत सभी अन्य सभी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति में अधतन स्थिति की समीक्षा की गयी. साथ ही पूर्व में दिए गए लक्ष्य की अबतक प्रगति पर चर्चा की गयी. इस क्रम में उपायुक्त ने जहां कमी पायी गयी है, उसे निश्चित समय में दूर करने के लिए संबंधित कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया. 

उपायुक्त श्री मित्तल ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार विकास और जनहित के कार्यों में अपेक्षित तेजी लानी है. पदाधिकारी फिल्ड विजिट करें, ताकि योजनाओं की जमीनी हकीकत पता चले और उसी हिसाब से रणनीति बनाते हुए कार्य करें. योजनाओं का टाइमलाइन तय है, अगर योजनाओं में देर होती है तो किस स्तर पर कितना विलंब हुआ, इसकी भी जानकारी दें. योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं या नहीं, गुणवत्ता के साथ काम हो रहा है या नहीं, इसका सत्यापन कराया जाएगा.

उपायुक्त ने पेयजल, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा विभागीय योजनाएं, सामुदायिक वन पट्टा वितरण, खनिजों के अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई पर बल देते हुए विभिन्न विभागों के बीच तालमेल बनाने का निर्देश दिया, ताकि बेहतर क्रियान्वयन किया जा सके. उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी बीडीओ, सीओ नियमित मॉनिटरिंग करें, ताकि उसमें अगर किसी प्रकार की समस्या आये तो उसका समाधान कर समय से योजनाओं को पूरा किया जा सके.

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनंत कुमार, एडीएम (एसओआर) महेंद्र कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी डेविड बलिहार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी रिंकू कुमारी, एसडीओ धालभूम पारूल सिंह, एसडीओ घाटशिला, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी व तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.