Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज में एएलआईजी ने छात्रों को दिये साक्षात्कार व संचार कौशल के टिप्स

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर :  करीम सिटी कॉलेज में ए लिटरेसी इनिशिएटिव ग्रुप (एएलआईजी) द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन टाटा पावर कम्युनिटी डेवलपमेंट ट्रस्ट (टीपीसीडीटी) के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 68 छात्रों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में साक्षात्कार कौशल, मात्रात्मक योग्यता और संचार कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर प्लेसमेंट मायने रखता है। विभागाध्यक्ष डॉ एम. एम. नजरी ने छात्रों के साथ एएलआईजी और टीपीसीडीटी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ जी. विजयलक्ष्मी ने कॉलेज के बच्चों को आने वाले प्लेसमेंट ड्राइव के बारे में अवगत कराया एवं डॉ आफताब आलम ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एएलआईजी ट्रेनर मनीष कुमार, टाटा पावर की सीएसआर विभाग की निधि वर्तक, एएलआईजी के कार्यकारी निदेशक अरशद हसन, झारखंड राज्य प्रमुख आफताब आलम और एएलआईजी कार्यक्रम समन्वयक नेहा भूषण उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.