जमशेदपुर : मानगो स्थित राजस्थान भवन में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीआईजी सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह एवं कोल्हान विश्वविद्यालय पूर्व कुलपति गंगाधर पांडा, तरुण संघ के प्रधानाचार्य के पी सिंह, जेएकएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ एपी सिंह, डॉ एम ए खान प्रॉक्टर कोल्हान विश्वविद्यालय, भाजपा प्रदेश मंत्री सह शिक्षा विद रीता मिश्रा एवं शिक्षाविद डी एन उपाध्याय अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने कार्यक्रम के संजोजक भाजपा नेता विकास सिंह, बाबा वैद्यनाथ सेवा संघ परिवार की पूरी टीम एवं मौजूद सभी शिक्षको को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि गुरु सनातन धर्म में ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान रूप होते हैं। माता पिता के बाद गुरु का स्थान है। भारत देश की आधी आबादी युवाओं की है।जिस प्रकार कुम्हार अपने घड़ा को आकर देकर पकाते हुए सम्पूर्ण स्वरूप देता है। उसी प्रकार गुरु भी अपने शिष्य को दिशा देते हुए मागदर्शन करता है और किसी जगह गलत पाए जाने टोकता और डांटा करता है। समाज और देश के निर्माण के लिए श्री सिंह ने कहा की शिक्षको को विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं आपकी भाईचारा के बनाने के लिए संदेश दिया।










