मिरुडीह की जंसमस्यों को लेकर आदित्यपुर नगर निगम के प्रसाशक से मिले पूर्व आयुक्त विजय सिंह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 09 और 10 ‌ में अवस्थित मिरुडीह न्यूबस्ती में मिरूडीह विकास समिति के आग्रह पर स्थानीय लोगो की समस्यों एवं घोर कठिनाइयों को जानने एवं उसके निवारण के उद्देश्य से कोल्हान के पूर्व आयुक्त सह समाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह ने वहाँ स्थित राधाकृष्ण मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर में स्थानीय लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना इस दौरान स्थानीय लोगो ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वगात किया। इस दौरान स्थानीय लोगो ने मुख्य रूप से सड़क निर्माण , स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को लेकर पहल करने का आग्रह किया। इसी क्रम में श्री सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम के प्रसाशक से मुलाकात कर समस्या समस्याओं से अवगत करवाया एवं समस्या के समाधान हेतु आग्रह किया जिसपर उन्होंने सबंधित वन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र न मिलने की परेशानियों से अवगत कराया जिसके बाद श्री सिंह ने जिला वन पदाधिकारी से बात कर समस्या से अवगत कराया जिसपर उन्होंने विधि संवत कार्यवाई करते हुए समस्या को हल करने की बात कही। इस दौरान मुख्य रूप से प्रसिद्ध समाजसेवी रविन्द्र नाथ चौबे, रामचंद्र पासवान, गिरिजेश दूबे, प्रभाकर सिंह, दुबे, प्रभाष कुमार झा, मुकेश कुमार गिरी, चन्द्र प्रकाश सिंह, सन्तोष सिंह, किशनदेव श्रमा, भोला सिंह, रवि श्रीवास्तव, सुरज भान पाल, सोनदेव ठाकुर, धनंजय पासवान, रोशन झा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें