27 सितंबर को निकलेगा विशाल जुलूस, कर्मचारियों ने एकजुट संघर्ष का लिया संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

JAMSHEDPUR : आगामी तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की तैयारियों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के तत्वावधान में शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रांगण में सभा आयोजित की गई। इसमें UFBU के विभिन्न घटक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभा का संचालन BEFI के वरिष्ठ कामरेड सुजय रॉय ने किया।

सभा में प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बैंक कर्मियों को हड़ताल के मुद्दों, अधिकारों और सेवा शर्तों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही नए भर्ती हुए युवा बैंक कर्मियों को आंदोलन से जोड़ने की आवश्यकता बताई गई।

27 सितंबर को निकलेगा विशाल जुलूस

सभा में बैंक कर्मियों की मांगों को लेकर जनसमर्थन जुटाने के उद्देश्य से 27 सितंबर 2026 को विशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि हड़ताल को प्रभावी बनाने के लिए सभी घटक संगठनों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

सभा में कामरेड स्वपन अदक, हीरक अरकाने, मनोज कुमार, कुलकांत मुर्मू, विष्णु राम, अदिति प्रकाश, श्रुति सरिता, सी.वी. राव, राम जनन तिवारी, आर. अर्जुन, कुंदन रजक, अशोक कुमार, राकेश मिश्रा, निशांत राज चौधरी, रितेश सिंह तोमर, आनंद वर्मा, कमलेश राम, सत्येन्द्र सिंह, राजीव दास, एस. रेड्डी, अमित मोइत्रा, संजय सिंह, रवि शंकर, तपन दास, अशोक कुमार दत्ता और अरूप बरुआ समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

एकजुट संघर्ष का आह्वान

समापन संबोधन में सुजय रॉय ने कहा कि मांगों को लेकर सभी संगठनों को मतभेदों को दरकिनार कर एक मंच पर एकजुट रहना होगा और संघर्ष को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाना होगा।

सभा के अंत में बैंक कर्मियों ने नारेबाजी के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया। साथ ही 27 सितंबर के जुलूस और प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.