बर्मामाइंस में 15 वर्षों से जल त्यागने वाले साधक का सम्मान

SHARE:

Jamshedpur : Droupadi Murmu की भतीजी सरस्वती टुडू ने बर्मामाइंस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 15 वर्षों से जल त्यागने की साधना करने वाले सुधांशु बाबा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुधांशु बाबा की इस अनोखी साधना की सराहना करते हुए उनके तप, त्याग और अनुशासन को प्रेरणादायक बताया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान आवश्यक है, जो अपनी कठिन साधना और आत्मसंयम से दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

इस अवसर पर सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष सह झामुमो नेता राजेश सामंत, गोविंदपुर महिला अध्यक्ष रूपम सिंह, सुलोचना लोहरा, छोटे सरदार मुखिया शिवलाल लोहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित जनसमूह ने साधक के उत्तम स्वास्थ्य एवं समाजहित की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें