Participants honored यंग उड़ान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन
द्वारा दलमा ट्रैकिंग एक्सपीडिशन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ टीम लीडर और ग्रुप लीडर को अवार्ड दिया गया,

Share करें

✓ Link copy हो गया!

प्रतिभागियों में दिखा जोश, प्रमाण पत्र पाकर झूम उठे युवा

Young Udaan Social Welfare Foundation द्वारा आयोजित Dama Tracking Expedition Cleaning Campaign में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। टीम लीडर और ग्रुप लीडर को विशेष रूप से प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

रिया गुप्ता बनीं सर्वश्रेष्ठ टीम लीडर, अनिशा को मिला ग्रुप लीडर अवार्ड

इस अभियान में रिया गुप्ता को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम लीडर का अवार्ड प्रदान किया गया, वहीं अनिशा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण ग्रुप लीडर के रूप में सम्मानित किया गया। टीम लीडर्स को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए विशेष तौर पर सराहा गया।

भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह रहे मौजूद

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह ने इस पहल की सराहना की और युवाओं को समाज सेवा व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में स्वच्छता और जागरूकता बढ़ती है।

संस्था के संरक्षण पवन सिंह और अध्यक्ष रणवीर का योगदान

Young Udaan Social Welfare Foundation के संरक्षण पवन सिंह और संस्था के अध्यक्ष रणवीर ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि बीते छह वर्षों से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है, और हर साल इसे और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाता है।

संस्था के अन्य सदस्य भी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में संस्था के कई महत्वपूर्ण सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें कोषाध्यक्ष विवेक, उपाध्यक्ष विकास पांडे, उप सचिव राजीव रंजन, अकाउंटेंट शुभम सिंह संस्थापक सदस्य रितेश मिश्रा, और टीम लीडर्स अनीता प्रकाश व रागिनी दास शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.