पूर्वी सिंहभूम से हजारों कार्यकर्ता 6 मई को शामिल होंगे ‘संविधान बचाओ रैली’ में, कांग्रेस कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता

SHARE:



जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस ने 6 मई को रांची में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारियों की जानकारी दी। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रवक्ता संजय पाण्डेय, खुर्शीद हसन और जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया।

प्रवक्ता संजय पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान पर सीधा हमला कर रही है। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान सभी वर्गों, जातियों और समुदायों को समाहित करता है, लेकिन मौजूदा सरकार केवल दो लोगों के हित में संविधान का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने बताया कि संविधान बचाओ रैली 6 मई को रांची के धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। इस रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, पूर्व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के. राजू, इमरान प्रतापगढ़ी और कन्हैया कुमार संबोधित करेंगे। रैली की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे।

पूर्वी सिंहभूम से भारी भागीदारी

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने जानकारी दी कि जिले के 18 प्रखंडों से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता बसों और अन्य वाहनों के माध्यम से रांची रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का आंदोलन है।

प्रेस वार्ता के प्रमुख बिंदु:

1. संवैधानिक मूल्यों पर हमला: भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं, न्यायपालिका और सामाजिक-आर्थिक न्याय के सिद्धांतों पर हमला हो रहा है।


2. केन्द्र सरकार का एजेंसियों का दुरुपयोग: ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का उपयोग विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। 98% केस विपक्ष पर दर्ज किए गए हैं।


3. न्यायपालिका पर दबाव: न्यायपालिका पर सीधा दबाव डालना और उसे धमकाना तानाशाही प्रवृत्ति का संकेत है।


4. कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे: सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ मनगढ़ंत मामले दर्ज कर जांच की जा रही है।


5. ईडी दफ्तर में आग और चुप्पी: महाराष्ट्र के ईडी दफ्तर में आग में महत्वपूर्ण फाइलें जल गईं, पर सरकार अब तक खामोश है।


6. राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार की चुप्पी: पहलगाम घटना पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई, लेकिन सरकार कोई पहल नहीं कर रही। मणिपुर और कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री की चुप्पी चिंता का विषय है।



आगामी कार्यक्रम:

6 मई को रांची में राज्यस्तरीय रैली के साथ ही झारखंड प्रदेश कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक भी होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, के. राजू, डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद और भूपेश बघेल शामिल होंगे।

उपस्थित नेता: प्रेस वार्ता में संजय पाण्डेय, खुर्शीद हसन, आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, अतुल गुप्ता, जिला प्रवक्ता राजीव मिश्र, रंजीत सिंह, ब्रजेंद्र तिवारी और संजय सिंह आज़ाद उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें