जमशेदपुर, 8 जून 2025 — जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 16वीं ईस्ट सिंहभूम जिला एथलेटिक्स मीट 2025 के दूसरे दिन आज अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जबरदस्त उत्साह और कौशल का प्रदर्शन किया।
पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और खेल संस्थानों से आए सैकड़ों युवा एथलीटों ने भाग लिया। बालक व बालिका वर्ग की कई स्पर्धाएं संपन्न हुईं, जिनमें भाला फेंक, बाधा दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट और त्रैथलॉन शामिल रहीं।



???? अंडर-16 बालक वर्ग के प्रमुख विजेता:
भाला फेंक: भावेश नायक ने पहला स्थान प्राप्त किया।
60 मीटर दौड़: ऋतुराज दत्ता पहले, सौरव तिवारी दूसरे स्थान पर रहे।
लॉन्ग जंप: सौरभ तिवारी ने पहला व मुकेश महतो ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
हाई जंप: मोहित कुमार ने प्रथम स्थान पाया।
80 मीटर बाधा दौड़: पोलिनाटी योगेश पहले व देवराज भट्टाचार्य दूसरे स्थान पर।
600 मीटर दौड़: अतुल बारा ने स्वर्ण व हरभजन बनरा ने रजत पदक जीता।
शॉट पुट: वैभव सिन्हा प्रथम व अनुभव अधिकारी द्वितीय रहे।
त्रैथलॉन ग्रुप-A: आयुष कुमार प्रथम, प्रिंस मुर्मू द्वितीय।
त्रैथलॉन ग्रुप-B: प्रह्लाद दुबे प्रथम, आदित्य रंजन द्वितीय।
त्रैथलॉन ग्रुप-C: कृष्णा प्रसाद महतो प्रथम, निखिल सिंह द्वितीय।
???? अंडर-14 बालक वर्ग (भाला फेंक – किड्स):
प्रह्लाद दुबे प्रथम व आयुष कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
—
???? अंडर-16 बालिका वर्ग की प्रमुख विजेता:
60 मीटर दौड़: कोमल कुमारी पहले, नयाशा समद दूसरे स्थान पर।
लॉन्ग जंप: संध्या रानी बास्के प्रथम, नयाशा समद द्वितीय।
80 मीटर बाधा दौड़: संध्या रानी बास्के ने दोहरा स्वर्ण जीतते हुए यहां भी पहला स्थान पाया।
600 मीटर दौड़: सृष्टि भट्ट प्रथम व सुमोना ईशा मंडल द्वितीय।
शॉट पुट: सीमा कुमारी दत्ता ने जीत दर्ज की।
त्रैथलॉन ग्रुप-A: सोनाक्षी लकड़ा प्रथम, डांगी हसदा द्वितीय।
त्रैथलॉन ग्रुप-B: सुनीता मुर्मू प्रथम, समृद्धि सिंह द्वितीय।
त्रैथलॉन ग्रुप-C: शगुन ठाकुर प्रथम, बासो हसदा द्वितीय।
???? अंडर-14 बालिका वर्ग (भाला फेंक – किड्स):
सोनाक्षी लकड़ा प्रथम, शगुन ठाकुर द्वितीय रहीं।
—
???? पुरस्कार वितरण समारोह में गरिमामयी उपस्थिति:
सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय एथलीट सरोज लकड़ा सहित खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियां जैसे रंजीत कुमार सिंह, सचिंदर सिंह, एन.सी. देव, के.के. विश्वास, राजकुमार बानरा, सिद्धू किस्कू, अरुण सिन्हा, चैतन माझी, पिंकी समद, पंकज वर्मा, ठाकुर सिंह कालुंडिया एवं उपेंद्र बानरा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत व्यवस्थित और उत्साहवर्धक रहा, जिससे जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला।









