झारखंड की पहली एनडीए चयनित बेटी आद्या सिंह का सैन्य मातृशक्ति एवं राष्ट्र चेतना ने किया भव्य सम्मान
देशभक्ति और अनुशासन की मिसाल बनीं आद्या, मामा की प्रेरणा और मां की पढ़ाई ने पहुंचाया सफलता की ऊंचाई पर

Share करें

✓ Link copy हो गया!



आदित्यपुर, 2 मई — झारखंड की बेटी आद्या सिंह ने इतिहास रचते हुए नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में पहली बार चयनित होने वाली राज्य की पहली महिला उम्मीदवार बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर सैन्य मातृशक्ति महानगर और राष्ट्र चेतना द्वारा कल्पनापुरी स्थित उनके निवास स्थान पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मातृशक्ति झारखंड की संयोजक पूनम, अध्यक्ष मंजुला, रूबी सिंह, महामंत्री विनीता सिंह एवं भावना अंजू सहित राष्ट्र चेतना से जुड़े वरिष्ठजन प्रकाश मेहता, सुरेंद्र कुमार सिंह, डीएन सिंह और वरुण कुमार उपस्थित रहे। सभी ने आद्या की उपलब्धि को देश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

झारखंड की पहली बेटी, जिसने एनडीए में जगह बनाई
देशभर से चयनित 126 महिला कैडेट्स में से आद्या सिंह वह पहली लड़की हैं जो झारखंड से एनडीए में चयनित हुई हैं। इससे पहले झारखंड की कोई भी लड़की एनडीए का हिस्सा नहीं बन पाई थी।

मामा की प्रेरणा और मां का साथ बना सफलता की नींव
सम्मान समारोह में आद्या सिंह ने कहा कि उनके मामा की प्रेरणा और मां की शिक्षा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने घर पर ही पढ़ाई को प्राथमिकता दी और देशसेवा की भावना को मजबूत किया।

राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं आद्या
एनडीए चयन से पूर्व आद्या राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं और कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें यह गौरवपूर्ण सफलता दिलाई है।

“लड़कियों को देशसेवा से जुड़ना चाहिए” — आद्या सिंह
आद्या ने समारोह में कहा, “हर लड़की को एनडीए जैसी संस्थाओं से जुड़कर देशसेवा में आगे आना चाहिए। अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण से हर सपना पूरा किया जा सकता है।”



Leave a Comment

The specified slider id does not exist.