जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने युवाओं से भ्रष्टाचार में आकंठ डुबी झामुमो गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। डाॅ गोस्वामी ने कहा कि विगत 4 वर्षों के कार्यकाल के दौरान झामुमो गठबंधन सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार के दलदल में ढकेल दिया है। सत्तारूढ़ दल के नेताओं के संरक्षण में राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की धड़ल्ले से लूट खसोट हो रही है। विकास योजनाओं को भ्रष्टाचार निगल रही है । रूपये लेकर माटिहाना- चाकुलिया सड़क पर कतिपय माफियाओं द्वारा भारी मालवाहक वाहनों को अवैध रूप से पार कराया जा रहा है। सत्तारूढ़ दल के नेताओं का इन दलालों पर संरक्षण प्राप्त है। चाकुलिया के किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। किसानों के खेतों में सिंचाई की व्यवस्था करने में मौजूदा सरकार विफल है।

डाॅ गोस्वामी आज लोधाशोली पंचायत के राजबांध, बड़ामारा पंचायत के मुड़ाल तथा जामुआं पंचायत के भादुआकोचा गाँवों में आयोजित ग्रामीणों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। डाॅ गोस्वामी ने कहा कि सरकार ने युवाओं के सपने को चकनाचूर कर दिया है। राज्य में रोजगार के अवसर न होने के कारण चाकुलिया के प्रत्येक गाँव के युवाओं को रोजगार हेतु दक्षिणी राज्यों की ओर पलायन करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। डाॅ गोस्वामी ने कहा कि झामुमो गठबंधन सरकार लोगों का भला नहीं कर सकती। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि, श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मान्डी, चाकुलिया भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल, महादेव महतो, अरविन्द महतो, परिमल दास, चित्तरंजन महतो, पूर्णो सीट, सनत गिरि, अरूण गिरि, जगत शिकारी, मोहन सीट, रिंकु गिरि, रबिन कर्मकार, भवतारण गिरि आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर डाॅ गोस्वामी को सुनने बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।









