जमशेदपुर में आजसू पार्टी को बड़ा झटका, जिला प्रभारी हेमंत पाठक समेत पूरी छात्र संघ टीम ने दिया इस्तीफा

Share करें

✓ Link copy हो गया!




जमशेदपुर, 3 मई 2025: आजसू पार्टी को जमशेदपुर में उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के जिला प्रभारी हेमंत पाठक, सह प्रभारी साहेब बागती और कोल्हान छात्र संघ की पूरी टीम ने पार्टी से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर नैतिकता और सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाया।

मीडिया को संबोधित करते हुए हेमंत पाठक ने कहा कि वर्ष 2015 के छात्र संघ चुनाव से उन्होंने अपने सभी साथियों के साथ आजसू पार्टी का दामन थामा था और बीते 10 वर्षों तक निस्वार्थ भाव से संगठन में कार्य करते रहे। इस दौरान उन्होंने छात्र संघ चुनाव में सफलता दिलाई, विभिन्न आंदोलनों में नेतृत्व किया और पार्टी के विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभाई।

हेमंत पाठक ने कहा, “अब पार्टी की नैतिकता और सिद्धांत पहले जैसे नहीं रहे, जिसके चलते पार्टी के साथ रहना मुश्किल हो गया है।” उन्होंने कहा कि यह निर्णय व्यक्तिगत पीड़ा और संगठनात्मक बदलावों को देखते हुए लिया गया है।

हालांकि, उन्होंने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक अच्छा लीडर बताया और कहा कि वह आगे भी प्रगति करें। साथ ही पूर्व मंत्री रामचंद्र सहीस को एक सुलझा हुआ नेता बताते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

यह सामूहिक इस्तीफा आने वाले समय में कोल्हान क्षेत्र में आजसू पार्टी की छात्र इकाई और संगठनात्मक मजबूती पर असर डाल सकता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.