जमशेदपुर: ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आजसू पार्टी का आंदोलन, 2 किमी में 6 चेकिंग प्वाइंट पर उठाया सवाल जबरन वसूली और जनता से दुर्व्यवहार के आरोप जनआंदोलन का रूप ले रहा अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर, 2 मई 2025 — करनडीह चौक पर आजसू पार्टी ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ अपने पांचवें दिन के आंदोलन की शुरुआत की। जिला सचिव सचिन प्रसाद के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान को आज जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया। उन्होंने जनता से अपील की कि जबरन वसूली और पुलिस के रवैये के खिलाफ इस जन आंदोलन को समर्थन दें।

हर 100 मीटर पर चेकिंग, किस कानून में लिखा है?
आजसू नेताओं ने सवाल उठाया कि आखिर दो किलोमीटर के दायरे में छह जगह चेकिंग प्वाइंट बनाना किस कानून के तहत वैध है? उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस अहंकार में चूर है और आम जनता से बदसलूकी कर रही है। साथ ही यह भी पूछा गया कि होम गार्ड के जवानों से जांच कराना कौन-से नियम के अंतर्गत आता है?

कुसुम पूर्ति ने किया आंदोलन का समर्थन
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति ने इस आंदोलन को जनता की आवाज बताया और कहा कि, “हमारे पास भी ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ शिकायतें आती रही हैं। आजसू पार्टी ने इसे मुहिम का रूप देकर जनता की पीड़ा को उजागर किया है। मैं इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देती हूं और मुख्यमंत्री से मांग करती हूं कि ट्रैफिक पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार लाए।”



पार्टी को मिल रहा जनसमर्थन
आजसू का यह आंदोलन दिन-ब-दिन जनता का समर्थन प्राप्त कर रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही नहीं आती।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
राणा डे (समाजसेवी व पूर्व जिला परिषद सदस्य), श्वेता जैन (पंचायत समिति सदस्य), बॉबी सिंह, धीरज यादव, अप्पू तिवारी, ललन झा, कृतिवास मंडल, मृत्युंजय सिंह, शैलेन्द्र सिन्हा, अरूप मल्लिक, सुधीर सिंह, सुनील प्रसाद, मनोज महतो, सविनय सिंह, ललित सिंह, संगीता कुमारी, पुष्पा देवी, सोनक सरदार, सौरभ राहुल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें