एमजीएम अस्पताल हादसे पर सांसद विद्युत वरण महतो का निरीक्षण, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग की छत गिरने की हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है।

सोमवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा और जिले के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अस्पताल प्रबंधन से पूरी जानकारी ली और घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।



सांसद महतो ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो भी अधिकारी इस हादसे के लिए जिम्मेदार हैं, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस मौके पर अस्पताल प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे और सुधारात्मक कदमों पर गहन चर्चा की गई। सांसद ने यह भी कहा कि राज्य सरकार को इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा व न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.