एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत बागबेड़ा में बिहार सम्मेलन आयोजित, एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का लिया संकल्प
भाजपा जमशेदपुर महानगर की पहल पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, सुशील चौधरी ने डबल इंजन सरकार को बताया बिहार के विकास का आधार

SHARE:



जमशेदपुर, बागबेड़ा: भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत रविवार को बागबेड़ा के बड़ौदा घाट रेलवे सोसाइटी कम्युनिटी हॉल में ‘बिहार सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई महानगर संयोजक विजय तिवारी ने की। सम्मेलन में बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार में आगामी चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने बिहार मूल के नागरिकों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करें और एनडीए को मजबूती दें। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने पर बल दिया गया।

बिहार और झारखंड सांस्कृतिक रूप से जुड़े हुए – सुशील चौधरी
पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा, “बिहार और झारखंड का गहरा सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव है। बिहार सम्मेलन का उद्देश्य है कि जमशेदपुर में बसे बिहार के नागरिक अपने रिश्तेदारों और परिचितों को बिहार में एनडीए को जिताने के लिए प्रेरित करें। बिहार के तेज विकास के लिए डबल इंजन की सरकार आवश्यक है।”

जिम्मेदारी निभाएं बिहारवासी – सुधांशु ओझा
जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा, “बिहार मूल के नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे अपने परिजनों को बेहतर नेतृत्व के लिए प्रेरित करें। बिहार में एनडीए की सरकार बनाना समय की मांग है, ताकि विकास की रफ्तार और तेज हो सके।”

सम्मेलन में रही कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी
सम्मेलन में विजय तिवारी, सुबोध झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, उज्ज्वल सिंह, विमलेश उपाध्याय, गोपाल ओझा, संजय पाठक, राजकमल यादव समेत बागबेड़ा मंडल के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में एनडीए की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें