जमशेदपुर : ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन जो भारत के पुराने सभ्यता को संरक्षित करने और 100 वर्षो से पुराने मंदिरों के जीवनोधार और संरक्षण को लेकर देशभर में काम करती है उसके द्वारा आज बिरसानगर के स्थित संगठन के स्थानीय कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर महानगर की टीम पूर्व भाजपा एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशू ओझा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की अब भारत की पहचान ताजमहल नही रामल्लला का राम मंदिर है, अब केवल यादों में ताजमहल रह जाएगा, अब वो दिन दूर नही जब भारत फिर से विश्वगुरु बन जाएगा आज देश के प्रधामंत्री सिर्फ भारत नही बल्कि विश्व का नेतृत्व कर रहे है, आज जब दुनिया में कोई संकट आता हैं तब दुनिया भारत की ओर देखता है।

कार्यक्रम में मंच का संचालन पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार और धन्यवाद ज्ञापन फाउंडेशन के कृष्णकांत राय ने किया। मुख्य रूप से पूर्व बृजकिशोर सिंह, दिनेश सिंह, राजीव कुमार, मिथिलेश सिंह, काम बाबू अशोक श्रीवस्ता, अखिलेश मिश्रा, सियाराम राय, ललित चौधरी, शुशील सिंह, फाउंडेशन के ललन प्रसार राय, कृष्णा राय, संतोष राय, सौरव तिवारी, के ठाकुर, विजयकांत राय, रंजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।










