Mango Election : जेबा ख़ान का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास के संकल्प को मिला समर्थन

SHARE:

Jamshedpur : मानगो नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में शनिवार को मेयर प्रत्याशी जेबा ख़ान ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए समर्थन व आशीर्वाद प्रदान किया।

जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने मानगो में स्वच्छता, बेहतर सड़क, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज सिस्टम और पारदर्शी प्रशासन की आवश्यकता पर जोर दिया। लोगों ने भरोसा जताया कि समग्र विकास के एजेंडे के साथ जेबा ख़ान क्षेत्र को नई दिशा दे सकती हैं।

जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर आमजन की समस्याएं सुनी गईं। कई स्थानों पर स्थानीय महिलाओं और युवाओं ने भी खुलकर अपनी बात रखी। जेबा ख़ान ने आश्वासन दिया कि यदि उन्हें मेयर के रूप में सेवा का अवसर मिलता है तो मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित नगर बनाने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “आपका एक-एक मत मानगो के भविष्य का निर्माण करेगा। विकास की इस मुहिम को मजबूत करने के लिए आपका सहयोग और आशीर्वाद आवश्यक है।”

जनसमर्थन से उत्साहित जेबा ख़ान ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और उसी विश्वास के साथ वे निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।

Leave a Comment