सरायकेला-खरसावां / तुमूंग हिल
यंग उड़ान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा तुमूंग हिल (Tumung Hill) में आयोजित एकदिवसीय एडवेंचर एवं ग्रामीण दर्शन शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस विशेष शिविर में करीब 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक रही।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से जागरूक बनाना था। प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को रोमांच, अनुशासन और टीमवर्क का वास्तविक अनुभव प्रदान किया।
रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग व रैपलिंग ने बढ़ाया साहस
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग और रैपलिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। सभी गतिविधियां अनुभवी प्रशिक्षकों की निगरानी में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न कराई गईं।
पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रैकिंग के दौरान युवाओं ने प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लेने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का भी विकास किया। खासकर महिला प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर इन गतिविधियों में भाग लेकर आत्मविश्वास की मिसाल पेश की।
प्रमाण पत्र पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करते समय प्रतिभागियों के चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था। प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह के शिविर जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच पैदा करते हैं।
केंद्रीय समिति की सक्रिय भूमिका
इस शिविर का आयोजन यंग उड़ान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की केंद्रीय समिति के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय समिति अध्यक्ष पर्वतरोहित रणवीर ने की।
उपाध्यक्ष: इंस्ट्रक्टर राजीव सचिव शुभम कोषाध्यक्ष: इंस्ट्रक्टर विवेक केंद्रीय समिति सदस्य: शुभम, रितेश मिश्रा
मौजूद रहे और पूरे आयोजन की निगरानी करते हुए इसे सफल बनाया।एडवेंचर गतिविधियों का संचालन देख देख में हुआ
इंस्ट्रक्टर व टीम लीडर्स का सराहनीय योगदान
टीम लीडर्स इंस्ट्रक्टर पंकज प्रमाणिक द्वारा किया गया।
वहीं टीम लीडर के रूप में
अनुपम जाना, रिया गुप्ता, रागिनी दास, दिव्या, निशा, अभिषेक, सुदेश और मनीष ठाकुर
ने पूरी निष्ठा के साथ अपनी-अपनी टीम का नेतृत्व किया और प्रतिभागियों को हर स्तर पर सहयोग दिया।
सोशल मीडिया प्रबंधन
कार्यक्रम की सोशल मीडिया गतिविधियों एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी चंदन ने निभाई। शिविर की हर गतिविधि को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया गया, जिससे संस्था के कार्यों की सराहना दूर-दराज तक हुई।
आयोजन पूरी तरह सफल
शिविर में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं टीम सदस्यों के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा। संस्था के अध्यक्ष रणवीर ने कहा
“यंग उड़ान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन युवाओं को साहस, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस शिविर को सफल बनाने में सभी टीम सदस्यों की मेहनत काबिले-तारीफ है।”









