यशवंत शुक्ला, अभिषेक ओझा और अभिषेक पासवान ने थामा जदयू का दामन

SHARE:

Jamshedpur ; जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय की मौजूदगी में उनके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय/आवास में यशवंत शुक्ला (परसुडीह प्रखंड महामंत्री, विश्व हिंदू परिषद), अभिषेक ओझा (सामाजिक कार्यकर्ता) और अभिषेक पासवान (खंड संयोजक, विश्व हिंदू परिषद) ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने तीनों को शुभकामनाएं दीं और पार्टी की नीतियों को मजबूत करने में उनके योगदान की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जदयू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, जदयू मानगो के थानाध्यक्ष लालू गौड़, महानगर सचिव दीपक गौड़, जिला मंत्री विनोद सिंह, जदयू युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हेमंत पाठक, जिला प्रवक्ता आकाश शाह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment