Jamshedpur : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के विद्यार्थियों ने सुंदरनगर स्थित चेशायर होम का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वहां रह रहे लोगों के साथ समय बिताया और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और विद्यार्थियों में मानवता, सहानुभूति एवं करुणा के भाव को प्रोत्साहित करना था।
संस्थान की ओर से चेशायर होम के निवासियों को जरूरी वस्तुएं, खाद्यान्न, फल, सैनिटरी पैड, किराना सामग्री, वस्त्र और मच्छरदानी भेंट किए गए। इस पहल से विद्यार्थियों में सेवा और संवेदना की भावना को बल मिला।
कार्यक्रम में संस्थान के सह-सचिव विवेक बचन, नर्सिंग विभाग के प्राचार्य नवनीत अनिल, नर्सिंग की व्याख्याता, बी.एड., फार्मेसी, डी.एल.एड. और स्नातक विभागों के सभी व्याख्याता और विद्यार्थी उपस्थित थे।
संस्थान के सचिव गौरव बचन ने कहा मानसिक स्वास्थ्य के विषय में हमारे समाज में अभी भी जागरूकता की कमी है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास तभी संभव है जब उनके मन की सेहत संतुलित और सशक्त हो।”
वहीं संस्थान के अध्यक्ष राम बचन ने कहा कि चेशायर होम का भ्रमण संस्थान की एक निरंतर सामाजिक पहल है।
> “हम चाहते हैं कि विद्यार्थियों के भीतर मानवीय संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित हो। यही शिक्षा का असली उद्देश्य है,” उन्होंने कहा।









