झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में महिलाओं की ताकत

SHARE:

Ghatshila:झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में बुधवार को महिलाओं ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। पंचायत कमेटी और झामुमो महिला मोर्चा की अगुवाई में यह अभियान बेनासोल पंचायत के ग्राम बेनासोल स्थित धीबर बस्ती से शुरू हुआ।

महिला नेत्री गीता माहली और दुली मुर्मू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा और तीर-कमान निशान पर मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं ने झामुमो सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

अभियान आगे बालियाडीह तक पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों से झामुमो प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि झामुमो ही वह पार्टी है जो झारखंड की पहचान, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है।

सभा में मौजूद महिलाओं ने कहा कि तीर-कमान पर वोट देकर झारखंड के हक, अधिकार और स्वाभिमान को मजबूत किया जा सकता है।
जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी रही, जिन्होंने नारों और उत्साह से माहौल को जोश से भर दिया।

Leave a Comment