विधायक मंगल कालिंदी ने मां दुर्गा से मांगी क्षेत्र की खुशहाली

SHARE:

जमशेदपुर, 29 सितम्बर 2025 – महासप्तमी के अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में मत्था टेकते हुए मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने जानकारी दी कि दौरे के क्रम में विधायक ने गोबरघुसी, घोड़ाबांधा, लच्छीपुर, चौंरा, माचा, बांगुड़दा, पटमदा बाजार, बेलटांड़ सहित बोड़ाम प्रखंड के भूला व बाघरा में आयोजित दुर्गा पूजा में शिरकत की और पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात की।

विधायक ने कहा कि –

“पटमदा और बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण लोग भी शहरी इलाकों की तरह बड़े-बड़े पंडालों का निर्माण कर हर्षोल्लास के साथ दुर्गोत्सव मना रहे हैं। त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”


उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जामिनी प्रमाणिक, हरिहर सिंह, सुकुमार बेसरा, जगदीश महतो, रामपद महतो, बिपिन कुंभकार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment