Jamshedpur : विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल, जमशेदपुर महानगर द्वारा आगामी बूढ़ा अमरनाथ यात्रा एवं सेवा सप्ताह को लेकर बिष्टुपुर प्रखंड स्थित तुलसी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप महानगर उपाध्यक्ष गोपीराव जी ने की।
बैठक में बजरंग दल जमशेदपुर महानगर संयोजक चंदन दास एवं विभाग सह संयोजक मुन्ना दूबे ने यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां दीं। इस अवसर पर चंदन दास को यात्रा संयोजक और सोनारी प्रखंड मंत्री राजेश ठाकुर को सह संयोजक नियुक्त किया गया।
सेवा सप्ताह की रूपरेखा
बैठक में आगामी सेवा सप्ताह की व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसमें प्रमुख रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम, जरूरतमंदों के लिए मेडिकल कैंप, रोज़गार सृजन हेतु शिविर, विविध सेवा कार्यों का आयोजन शामिल है। इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु विहिप के सभी आयामों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में भाग लेने अथवा किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु सभी सदस्यों को बजरंगदल जमशेदपुर महानगर संयोजक चंदन दास से संपर्क करने को कहा गया है।
सम्मान समारोह
बजरंगदल के सात दिवसीय वर्ग से लौटे कार्यकर्ताओं को मंच पर भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं का उत्साहवर्धन हुआ और संगठन से उनकी निष्ठा और गहराई से जुड़ाव देखने को मिला।
बैठक में मुख्य रूप से अवतार सिंह गांधी धर्माचार्य संपर्क प्रमुख – प्रांत, अवतार सिंह परमार गौ संवर्धन परिषद उपाध्यक्ष, मुन्ना दूबे बजरंगदल सह संयोजक – विभाग, मंटू दूबे गौ रक्षा प्रमुख, उत्तम कुमार दास जिला सहमंत्री, विवेक शर्मा सुरक्षा प्रमुख, आर्यन तिवारी विद्यार्थी प्रमुख, निखिल राज (मिलन प्रमुख, दिलीप श्रीवास्तव मानगो प्रखंड अध्यक्ष, विवेक सिंह धर्म प्रसार, मीना जी मातृशक्ति सह प्रमुख, मनुश्री , दुर्गावाहिनी सह संयोजिका, प्रतीक राय, शुभम भगत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।