कल्याणचक रेलवे स्टेशन पर अज्ञात लोगों के द्वारा रेलवे पटरी से निकाली गई 25 से अधिक पेन्ड्रॉल क्लिप, बड़ी घटना होने से टली

SHARE:

साहिबगंज: तीनपहाड़ मालदा रेलखंड के कल्यानचक रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया है। जहां कल्याणचक रेलवे स्टेशन के निकट एक पुल के पास पोल संख्या 198/34 व 37 के बीच रेल पटरियों से छेड़छाड़ कर अज्ञात लोगों के द्वारा पेन्ड्रॉल क्लीप खोला गया। यह बड़े रेल हादसे की साजिश या चोरी की नीयत है? जहां यह पूरा मामला आरपीएफ व रेल पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। वही करीब 25 से 30 पेन्ड्रॉल क्लिप खुला हुआ पाया गया है हालांकि कीमैन ने इस बड़ी घटना को अपनी सूझबूझ से टाल दिया। उस समय हावड़ा इंटरसिटी का समय था जोकि दुर्घटना ग्रस्त होने से बाल बाल बच गया। उधर यह ट्रेन करीब 50 मिनट तक रोक दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह देर रात की बताई जा रही है। लेकिन सुबह कीमैन को पेन्ड्रॉल क्लिप पर नजर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। वही सुबह करीब छह बजे लाइन पर ड्यूटी कर रहे की मैन का उस समय होश उड़ गया, जब उसने देखा कि दूर तक रेल पटरी का पेंड्रोल क्लिप, जिसे रेल लाइन की चाबी भी कहा जाता है, वह खुला हुआ है। वही कुछ दूर तक जाकर उसने देखा तो पेंड्रोल क्लिप खोलकर एक साथ एक जगह फेंका हुआ मिला। वही कीमैन ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी जिसके बाद यह सुचना मंडल मुख्यालय पहुंचते ही हड़कंप मच गया। इधर, आरपीएफ के डीएससी असीम कुमार कुल्लू, आरपीएफ कमांडेंट गुलाम सरवर ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर डीएससी ने बताया कि प्रथम दृष्टि से यह चोरी का मामला लग रहा है। हालांकि इस पूरे मामले में कौन लोग शामिल हैं उसकी गिरफ्तारी को लेकर खुफिया तंत्र लगाई गई है जल्द ही मामला का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Comment