साहिबगंज: संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत साहिबगंज कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर शनिवार को साहिबगंज प्रखंड ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, बोरियो प्रखंड कांग्रेस कमेटी एवं तालझारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के साथ एक बैठक संपन्न हुई। जहां इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक टोकिया प्रभु, प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर एवं अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष जनाब शमशेर आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे। उधर बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के वर्तमान जिलाध्यक्ष बरकत खान, प्रदेश सचिव अनिल ओझा और प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।उधर बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक टोकिया प्रभु ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्षता के साथ पूरा करने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। जहां जिलाध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए लिए प्रत्याशी के लिए पात्रता तय की गई है जिसमें प्रत्याशी का कांग्रेस के विचारधारा पर मजबूती से डटे रहने वाला, वफादारी से पार्टी का काम करने वाला, उसके द्वारा संगठन में पूर्व में मिली जिम्मेदारियों को लेकर रिपोर्ट, साफ सुथरी एवं बेदाग छवि एवं शून्य अपराधिक पृष्ठभूमि का होना अनिवार्य है। वही उन्होंने कहा कि वे यह भी देखेंगे कि उनके परिवार का कोई सदस्य किसी अन्य पार्टी के जुड़ा हुआ तो नहीं है। जहां बैठक के उपरान्त पर्यवेक्षक प्रभु टोकिया ने साहिबगंज प्रखंड ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से मुलाकात किए तथा सभी की रायशुमारी ली।









