“ऑपरेशन सतर्क” के तहत साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर लावारिस विदेशी शराब बरामद

SHARE:

साहिबगंज: मालदा रेलमंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और ए. के. कुल्लू, मंडल सुरक्षा आयुक्त, मालदा के पर्यवेक्षण में चल रहे सतर्कता अभियानों के दौरान आरपीएफ मालदा मंडल की एक संयुक्त टीम ने रविवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर “ऑपरेशन सतर्क” के तहत एक विशेष अभियान चलाया। जहां अभियान के दौरान, ट्रेन संख्या 53411 अप बरहरवा साहिबगंज पैसेंजर के प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुँचने पर, कोच संख्या ईआर 082425 के बैटरी बॉक्स क्षेत्र में छिपाए गए चार लावारिस पॉली बैग पाए गए। उधर निरीक्षण करने पर छिपाए गए बोरियों में लगभग 39 हजार 360 रुपए मूल्य की 72 बोतलें विदेशी शराब की पाई गईं। जिसका कोई भी व्यक्ति दावा करने के लिए आगे नहीं आया। उधर बरामद शराब को लावारिस संपत्ति के रूप में जब्त कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए झारखंड के आबकारी विभाग को सौंप दिया गया। जहां मालदा रेलमंडल “ऑपरेशन सतर्क” के तहत नियमित खुफिया आधारित जाँच और समन्वित प्रवर्तन के माध्यम से कड़ी सतर्कता बनाए रखता है और वैध रेलवे संचालन सुनिश्चित करता है।

Leave a Comment