Adityapur : स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर तिरुलडीह थाना पुलिस ने सोमवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहनों की बारीकी से जांच करते हुए चालक और सवारियों के पहचान पत्र, वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट सहित सभी सुरक्षा मानकों की पड़ताल की।
अभियान के दौरान नियम उल्लंघन करने पर दो मोटरसाइकिल को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने वाहन चालकों से अपील की कि सभी यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दें। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।









