महिला आयोग में हुई छेड़खानी मामले पर सुनवाई, एडीसी, मुख्यालय डीएसपी व जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी रहे मौजूद

SHARE:

साहिबगंज: जिला सखी वन स्टॉप सेंटर में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में सोमवार को महिला आयोग के रांची स्थित कार्यालय में सुनवाई हुई। जहां इस दौरान महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने बाल कल्याण समिति के तत्कालीन अध्यक्ष अब्दुस सुभान पर लगे छेड़खानी के आरोप की पड़ताल की। वही इस सुनवाई में अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा व जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह शामिल हुए। जहां इस घटना को लेकर आयोग ने कई दिशा निर्देश देते हुए पुनः 19 जनवरी को सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है।

Leave a Comment