राजमहल: थाना क्षेत्र के कोयला बाजार निवासी आवेदिका जमिरून निशा पति फारूख शेख ने बीते दिनों 31 अक्टूबर 2025 को मोबाइल फोन खोने का लिखित आवेदन थाना में दिया था। जहां मोबाइल फोन गुम होने का आवेदन मिलने के बाद सनहा संख्या दर्ज किया गया था। जहां राजमहल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन रियलमी 14 मॉडल को बरामद करने के बाद शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर उक्त मोबाइल फोन को लेकर आवेदन देने वाली आवेदिका जमिरून निशा को सकुशल लौटा दिया गया।









