नगर परिषद अध्यक्ष ने कार्यालय में पहुंचे पीड़ित परिवारों की समस्याओं से हुए रूबरू, दिया कार्यवाही करने का आश्वासन

SHARE:

नगर परिषद कार्यालय में कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान

साहिबगंज: नगर निकाय चुनाव 2026 में नगर परिषद साहिबगंज से अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने वाले रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने कार्यभार संभालने के बाद से लगातार वार्ड नंबर 1 से 28 तक के सभी लोगों की समस्याओं से लगातार अवगत हो रहे हैं और उनकी सभी प्रकार की समस्याओं को सुनकर उनके निदान का भरोसा भी दे रहे हैं। जहां इस दौरान नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने नगर परिषद साहिबगंज में विभिन्न लोगों से मुलाकात कर कार्यालय में लंबित कार्यों पर चर्चा की और उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही साथ उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान भी किया। उधर नगर परिषद में जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित सभी लंबित मामलों का निपटारा किया गया। जहां इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष ने पाया कि इनमें से कई आवेदन पिछले 6 महीनों से लंबित थे। जहां नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने सभी लंबित मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया और जनता को तुरंत राहत प्रदान की। वही नगर परिषद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नगर परिषद साहिबगंज में आने वाले लोगों को बेवजह इधर उधर न दौड़ाया जाए उनके संबंधित कार्यों को समय पर सभी कर्मी पूरा करने का काम करें ताकि लोगों का विश्वास नगर परिषद पर बना रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें