साहिबगंज: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की एक बैठक शहर के विराज पैलेस होटल में सोमवार को लोजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान के द्वारा आयोजित की गई। जहां इस बैठक में सभी लोजपा पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए जिलाध्यक्ष ने साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी 28 वार्डो में सदस्यता अभियान चलने का निर्णय लिया गया है जिसमें लगभग 5 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वही इस कार्य को 1 माह में पूरा करने का निर्देश जारी किया गया ताकि झारखंड में भी लोजपा रामविलास की पार्टी मजबूत हो सकें। उधर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निर्देशित सभी जिलास्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक नए सदस्य बनाने को लेकर निर्देश पारित किया गया है जिसके आलोक में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ बैठक कर मकर संक्रांति के बाद इसमें तेजी लाने और नए सदस्य बनाने पर जोर दिया गया ताकि लोजपा पार्टी झारखंड प्रदेश में मजबूत हो सकें। साथ ही साथ नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौतम यादव को पार्टी की ओर से उन्हें अनेक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस बैठक के मौके पर आईटी सेल के जिलाध्यक्ष विकास स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष शंकर शाह, प्रदेश सचिव रीता पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष रचना देवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पवन चौधरी, विजय टाटी, विक्की कुमार, विनीता देवी एवं अन्य लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।









