दैनिक जागरण झारखंड गौरव यात्रा रथ पहुंचा साहिबगंज, उपायुक्त व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

SHARE:

झारखंड गौरव यात्रा कार्यक्रम में शामिल होते साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती

साहिबगंज: झारखंड राज्य आगामी 15 नवंबर को अपना 25 वां स्थापना दिवस मना रहा है। जहां इस मौके को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के उद्देश्य से हिंदी दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण के द्वारा बीते दिनों रांची से झारखंड गौरव यात्रा रथ की शुरुआत की थी जिसे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों के लिए रवाना किया था। उधर रविवार को झारखंड गौरव यात्रा जागरूकता रथ का काफिला साहिबगंज जिले के स्टेडियम रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर पहुंचा। जहां इस कार्यक्रम में उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नू कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. दुर्गानंद झा, राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह, भाजपा नेता गणेश तिवारी समेत कई अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्यों, सरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राएं एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। जहां इस मौके पर उपायुक्त हेमंत सती व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह का स्कूली बच्चों ने तिलक लगाकर व बैच लगाकर भव्य तरीके से स्वागत किया। उधर दैनिक जागरण के जिला प्रभारी डॉ. प्रणेश कुमार ने उपायुक्त हेमंत सती व पुलिस अधीक्षक को बुके देकर सम्मानित किया। उधर झारखंड गौरव यात्रा रथ के साहिबगंज जिला पहुंचने पर रथ पर सवार अमर वीर शहीद सिद्धो कान्हु व बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जहां इसके बाद उपायुक्त हेमंत सती व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से झारखंड गौरव यात्रा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शहर में भ्रमण करने के लिए रवाना किया।

मशाल जुलूस में शामिल गणमान्य लोग

इस मौके पर उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि यह जागरूकता रथ पूरे जिले में घूमकर झारखंड की विरासत, विविधता, संस्कृति व अन्य अहम जानकारियां देने का काम करेंगी। उधर इस गौरव यात्रा रथ का समापन आगामी 15 नवंबर को रांची के मोराबादी मैदान में संपन्न होगा। इस मौके पर कई सरकारी विद्यालयों से आए हुए छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर रथ का भव्य तरीके से स्वागत किया। उधर यह रथ जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर से निकलकर स्टेडियम रोड के रास्ते पश्चिमी रेलवे फाटक, एलसी रोड होते हुए बड़ी धर्मशाला चौक पहुंची जहां ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्टरीज के सदस्यों ने मशाल जुलूस का भव्य तरीके से स्वागत किया। उधर इसके बाद मशाल जुलूस का काफिला गांधी चौक पहुंचा जहां प्रजापति ब्रह्माकुमारी की दीदियों ने इसका स्वागत किया। उधर यह धीरे धीरे पटेल चौक के रस्ते रेलवे स्टेशन चौक, ग्रीन होटल मोड़, कॉलेज रोड होते हुए चैती दुर्गा मोड़ के रास्ते पूर्वी रेलवे फाटक पहुंचा जहां संस्कार भारती की मातृ शक्ति की महिला सदस्यों ने इस गौरव यात्रा रथ का भव्य तरीके से स्वागत किया।

Leave a Comment