साहिबगंज: सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान की अध्यक्षता में रविवार को सीएस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जहां इस बैठक में सदर अस्पताल एवं सीएचसी सदर प्रखंड से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उधर बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने साफ सफाई व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल परिसर की समग्र स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। वही उन्होंने साफ सफाई कर्मियों के लिए रोस्टर तैयार कर उसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही साथ प्रत्येक सफाई कर्मी को निर्धारित क्षेत्र (डेडिकेटेड एरिया) आवंटित करने के निर्देश दिए गए ताकि कार्य में जवाबदेही तय हो सके।
आगे सिविल सर्जन ने भुगतान से संबंधित सभी मामलों की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी भुगतान नियमों के अनुरूप तथा समय पर किए जाएँ। जहां उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए और बेहतर चिकित्सीय सेवाएँ सुनिश्चित करनी चाहिए। वही बैठक में सीएचसी सदर प्रखंड से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। जहां सिविल सर्जन ने कहा कि टीकाकरण (आरआई) की उपलब्धि बढ़ाना प्राथमिकता है। वही जहाँ एएनएम की संख्या कम है या अनुपस्थित हैं, वहाँ दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों से अतिरिक्त एएनएम की अस्थायी पदस्थापना कर टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साथ ब्लॉक स्तर से निरंतर मॉनिटरिंग बढ़ाने पर बल दिया गया। उधर सिविल सर्जन ने सीएचसी सदर में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने हेतु सभी को प्रेरित किया और कहा कि प्रत्येक स्तर पर समर्पित भाव से कार्य करते हुए जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को नई ऊँचाई पर ले जाया जाए। इस बैठक में सदर अस्पताल प्रबंधक अमन पांडे, क्लर्क मुकेश कुमार, प्रवीण सक्सेना, सीएचसी सदर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महमूद आलम, बीपीएमयू टीम, डीपीएम, डीडीएम, डीपीसी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।









