महाराजपुर रेलवे स्टेशन के साइडिंग में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के बंद कोच में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:

साहिबगंज: तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर रेलवे स्टेशन के साइडिंग में खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन के बंद कोच में बीते दिनों 14 मार्च को थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी के साथ महाराजपुर नया टोला निवासी आरोपी युवक प्रमेश कुमार महतो पिता सुखदेव महतो उर्फ भोटला महतो ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर से फरार हो गया था। जहां इस मामले को लेकर नाबालिग किशोरी के परिजनों ने रेल थाना साहिबगंज की पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई थी। उधर रेल थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज करने के बाद आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी जहां शनिवार को सकरीगली रेलवे स्टेशन के पार्किंग से आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसका सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें