वर्कर्स यूनियन में यूथ इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय का हुआ अभिनंदन

SHARE:

Jamshedpur : शनिवार की शाम टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूथ इंटक के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय का गरिमामय स्वागत किया गया। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष टुन्नु चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, सहायक सचिव नितेश राज, कोषाध्यक्ष अमोद दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया।



हर्ष पांडेय ने यूनियन नेतृत्व से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा श्रमिक हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। यूनियन पदाधिकारियों ने उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि युवाओं की भागीदारी मजदूर संगठन को नई दिशा देगी।

अभिनंदन कार्यक्रम में डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, सहायक सचिव नितेश राज, कोषाध्यक्ष अमोद दुबे, सहायक सचिव श्याम बाबू, अंजन राय, मनोज दास सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment