Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में शनिवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न डिवीज़नों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह में यूनियन के वरीय पदाधिकारियों बी.के. शर्मा, अजय भगत, एस.एन. सिंह और मनोज सिंह ने उपस्थित रहकर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने टाटा मोटर्स में अपने लंबे कार्यकाल, अनुभवों और यादगार क्षणों को भावुक होकर साझा किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एस.एन. सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।
सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मचारियों में शामिल रहे—
व्हीकल फैक्ट्री: एच.बी. मुखी, अमिताभ दास गुप्ता, शंभू नाथ मैति
पीपीसी ऑटो ट्रांसपोर्ट: नागेन महतो
ड्राइव लाइन: दिनेश कुमार, मोहम्मद सैयद रज़ा
फ्रेम फैक्ट्री: कनन श्रीधर, संतोष कुमार सिन्हा
मेडिकल सर्विस: प्रेमदानी नथानिएल
इंजन डिवीजन: मंगल, के. उदय शंकर राव
पूरा कार्यक्रम भावनाओं और सम्मान से सराबोर रहा। यूनियन पदाधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।









