टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग संपन्न, ग्रेड संशोधन पर हुई विस्तृत चर्चा

SHARE:

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग सोमवार को यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह समेत यूनियन पदाधिकारी, कमेटी सदस्य और आर.के. सिंह फैंस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बैठक की शुरुआत में महामंत्री आर.के. सिंह ने ग्रेड रिवीजन (Grade Revision) के मुद्दे पर विषय प्रवेश कराया और सभी सदस्यों से उनके सुझाव व विचार आमंत्रित किए। कमेटी सदस्यों ने क्रमवार अपने विचार रखे, जिन्हें महामंत्री ने गंभीरता से सुना।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जो भी सदस्य अपने सुझाव लिखित रूप में देना चाहते हैं, वे एक सप्ताह के भीतर यूनियन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह के प्रति पूर्ण विश्वास और समर्थन व्यक्त किया, और आगामी ग्रेड समझौते (Grade Agreement) के लिए एकजुटता दिखाते हुए हाथ उठाकर समर्थन दिया।

महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि यूनियन लगातार कर्मचारियों के हितों में काम कर रही है ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित रह सके। उन्होंने संगठन में एकजुटता और समरसता बनाए रखने पर बल दिया। मीटिंग का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।

Leave a Comment