ऐतिहासिक वेतन समझौते के बाद टाटा मोटर्स में यूनियन अध्यक्ष व महामंत्री का भव्य स्वागत

SHARE:

Jamshedpur:टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में हालिया ऐतिहासिक वेतन समझौते के बाद यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में विभिन्न विभागों में स्वागत समारोहों का आयोजन किया गया।

रविवार को कंपनी परिसर स्थित ईआरसी, फाउंड्री और क्यूए कॉमन सर्विसेज इकाइयों में कर्मचारियों ने दोनों नेताओं का अंगवस्त्र और फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

ईआरसी में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक यूनियन पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर जीएम जीवराज संधु, विष्णु दीक्षित, ईआर की वरीय प्रबंधक आंचल सिंहा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन एस.आर. स्वाइन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप राजवाड़ ने प्रस्तुत किया।


महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि समय से पहले हुआ वेतन समझौता कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन के साथ लगातार संवाद और कर्मचारियों की एकजुटता से ही यह संभव हो सका।

फाउंड्री डिवीजन में यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने अध्यक्ष और महामंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यहां कार्यक्रम का संचालन सैकत भट्टाचार्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रणविजय सिंह ने दिया।



क्यूए कॉमन सर्विसेज के रोज़ हाउस में आयोजित समारोह में जीएम क्यूए प्रमोद भुरे, जीएम सीसीई गुलाम मोंडल और वरीय प्रबंधक ईआर आंचल सिंहा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान कर्मचारियों ने अध्यक्ष और महामंत्री को बुके और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया।


अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि मजदूरों की एकजुटता और यूनियन नेतृत्व पर विश्वास ने ही ऐतिहासिक वेतन समझौते को संभव बनाया। उन्होंने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी सहयोग की अपेक्षा जताई।

Leave a Comment