टाटा मोटर्स फाउंड्री डिवीजन व यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष व महामंत्री का भव्य स्वागत

SHARE:

जमशेदपुर। शनिवार को टाटा मोटर्स के फाउंड्री डिवीजन एवं यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का भव्य स्वागत किया गया। फाउंड्री डिवीजन में आयोजित समारोह में डिवीजन हेड डॉ. पदन सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। स्वागत कार्यक्रम का संचालन साकेत भट्टाचार्य ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रणविजय सिंह ने दिया। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र, फूलों की माला और गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया गया।

यूनियन कार्यालय में आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में ऑफिस बेयरर, कमेटी मेंबर, क्लब सदस्य, टीएमएसटी एवं अप्रेंटिस से स्थाई हुए कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भावपूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम की सभी ने सराहना की।

महामंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यूनियन आज मजदूर भाइयों की जरूरतों को समझने वाली यूनियन है। उन्होंने कहा कि यदि कोई साथी संकट की घड़ी में बुलाए तो हर हाल में उसके पास पहुंचें। यह हमारी जिम्मेदारी है कि मजदूर भाइयों की उम्मीदों पर खरा उतरें। उन्होंने क्लब को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रतिष्ठा आप सबके हाथों में है, इसलिए कोई ऐसा कार्य न करें जिससे सवाल खड़े हों।

आरके सिंह ने नए टीएमएसटी एवं अप्रेंटिसशिप पूरी कर स्थाई होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि महामंत्री आरके सिंह संगठन की ओर से हर मुद्दे को मजबूती से रखते हैं, इसलिए दोहराना आवश्यक नहीं। उन्होंने कहा कि बेहतर ग्रेड के लिए सभी अपने सुझाव दें, ताकि प्रबंधन के समक्ष मजबूती से पक्ष रखा जा सके।

स्वागत भाषण आरके सिंह फैंस क्लब के महामंत्री अजय सिंह बब्बू ने दिया। यूनियन कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जसवंत सिंह ने प्रस्तुत किया।

Leave a Comment