साहिबगंज युवा कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष बने तनवीर राजा

SHARE:

साहिबगंज: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव में राजमहल लखीपुर निवासी मो. रफजुल अहमद के पुत्र मो. तनवीर आलम उर्फ तनवीर राजा युवा कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जहां तनवीर राजा के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी एतिहासिक जीत 502 मतों से विजय घोषित होने बधाइयाँ दी हैं। जहां तनवीर राजा को संगठनात्मक कार्यों का अच्छा अनुभव बताया जाता है क्योंकि वो पूर्व में एनएसयूआई साहिबगंज के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।उधर कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिला स्तर पर युवा कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी तथा युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। उधर जिलाध्यक्ष बनने के बाद तनवीर राजा ने पाकुड़ विधायक सह साहिबगंज जिला प्रभारी निसात आलम, प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम, जिलाध्यक्ष बरकत खान, अशोक दास,बासकीनाथ यादव, मो. कलीमुद्दीन, शाहनवाज नासिर, इखलाख नदीम सहित पार्टी नेतृत्व के सभी कांग्रेस वरिष्ठ बुद्धिजीवी और सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन को सशक्त बनाने, युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Comment