साहिबगंज: शहर के चौक बाजार स्थित विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वंदना कक्ष में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। जहां इस जयंती समारोह का शुभारंभ साहिबगंज विभाग प्रमुख रमेश कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। उधर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सुनील पंडित ने बताया कि विश्व ख्याति प्राप्त संत स्वामी
विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था। जहां उन्होंने लोगों को अध्यात्म तथा वेदांत से परिचित कराया।वही साहिबगंज विभाग प्रमुख रमेश कुमार ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ की स्थापना की थी। जहां उन्होंने वर्ष 1893 में शिकागो की विश्व धर्म महासभा में हिंदू धर्म को परिचित कराया था।वही उनका कहना था कि “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य को प्राप्त ना कर लो”। उधर जयंती समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन आचार्य अमित कुमार ने किया।इस जयंती समारोह में विद्यालय के समस्त आचार्य, बंधु भगिनी एवं भैया बहन उपस्थित थे।









