Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन के आगामी अध्यक्षीय चुनाव को लेकर प्रत्याशी सुरेश शर्मा ‘लिप्पू’ ने आज मानगो और गोलमुरी क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मारवाड़ी समाज के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना और समाधान के लिए अपने संकल्प को दोहराया।
लिप्पू शर्मा ने कहा कि वे बचपन से ही मारवाड़ी समाज की निःस्वार्थ सेवा में लगे रहे हैं। चाहे मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा, सिंहभूम वाणिज्य एवं उद्योग मंडल या अन्य सामाजिक एवं सार्वजनिक मंच हों, उन्होंने समाजहित के लिए निरंतर काम किया है। उन्होंने रक्तदान, जलसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, व्यापार और उद्योग सहित समाजसेवा के अन्य क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भागीदारी की जानकारी दी।
इसके अलावा उन्होंने मारवाड़ी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए मारवाड़ी फ़िल्म महोत्सव के माध्यम से प्रयास जारी रखने की बात कही। अपने कार्यकाल में मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा द्वारा गणगौर और होली जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज में एकजुटता का संदेश देने का भी उल्लेख किया।
आज के जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ता और समर्थक थे—
पुनीत काँवटिया, अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, विजय आनंद मूनका, उमेश खिरवाल, बबलू अग्रवाल ‘मिनी’, मोहित मूनका, मंटू अग्रवाल, मयूर संघी, दीपक चैतानी, अमित संघी, कुशल गणेरीवाल, अनिल भलोटिया ‘टोनी’, अमित अग्रवाल ‘मोनू’, सन्नी संघी, अमिष अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन।
मानगो क्षेत्र में प्रमुख स्थानीय जन उपस्थित थे—
शिवप्रकाश शर्मा, मनोज केजरीवाल, ललित डांगा, दीपक पटवारी, जीतेंद्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल।
गोलमुरी क्षेत्र में उपस्थित सम्मानित जन—
कैलाश अग्रवाल (विधि विशेषज्ञ), कमल लद्धा, राजेश अग्रवाल, बॉंटी अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, आनंद गोयल, विशाल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल एवं अन्य।
लिप्पू शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशील बनाना है। वे पूर्ण समर्पण, निष्ठा और सेवा भाव के साथ अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।









