सुधा-बन्ना ने टाटा जी को किया नमन, 187वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

SHARE:

Jamshedpur:लौहनगरी जमशेदपुर के संस्थापक Jamsetji Tata की 187वीं जयंती के अवसर पर शहर में श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला। मानगो की मेयर Sudha Gupta और पूर्व मंत्री Banna Gupta ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदजी टाटा ने जमशेदपुर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने का सपना देखा था। उन्होंने यहां के हर वर्ग के नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की दूरदर्शी सोच के साथ शहर की नींव रखी। उन्होंने कहा कि आज जमशेदपुर देश के उन्नत और प्रसिद्ध शहरों में शुमार है, जो टाटा जी की दूरदृष्टि का प्रतिफल है।

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि पूरा जमशेदपुर टाटा जी का ऋणी है। उन्होंने विश्व स्तरीय सोच के साथ इस शहर को बसाया और हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। उनके प्रयासों से जमशेदपुर ने राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम जमशेदपुर के निवासी हैं।

जयंती के अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने टाटा जी को शत-शत नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment